किसानों पर लाठीचार्ज की कांग्रेसियों ने की कड़ी निंदा

अजमेर! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित डॉक्टर जी एस बुंदेला डॉ सतीश शर्मा ने करनाल के घरौंडा टोल टैक्स पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर किसानों पर लाठी से लहुलुहान कर रही है ! किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेंगी।

error: Content is protected !!