ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। पारी प्रभारी राजेंद्र प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया एवं बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष प्रयन्त चलने वाले उत्सव में आज राजकीय पटेल उच्च माध्य विद्यालय ब्यावर द्वारा आर्मी एन सी सी एवं एनएसएस एवं विद्यालय के छात्रों ने फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया यह रैली स्थानीय विद्यालय से प्रारंभ होकर सिटी सेंटर तक गई एवं पुन: सिटी सेंटर से स्थानीय विद्यालय में आकर समाप्त हो गई फीट इंडिया फ्रीडम रन आयोजन में एनसीसी प्रभारी मुकेश प्रजापति एनएसएस प्रभारी श्री किशन वैष्णव प्राध्यापक गुरुशरण गोयल खीमराज कटारिया शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार भोपाल सिंह श्रीमती मीतू मिश्रा श्रीमती शोभा शर्मा श्री महेंद्र पाल वर्मा श्री विष्णु दत्त गोयल सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया। प्रधानाचार्य राजेश जिंदल ने फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन के उपलक्ष पर सभी छात्रों को वर्ष पर्यंत अपनी आजादी के इस महोत्सव में चलने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।