अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन शाखा अजमेर के द्वारा आज हर माह होने वाली क्रमिक सामूहिक पूजन के अंतर्गत आज श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय ब्रह्म चौक पुष्कर व बड़ा धड़ा चैत्यालय मंदिर जी में सामूहिक जिनाभिषेक व शांतिधारा की गई उसके बाद महावीर जिनालय में पूजन का कार्यक्रम किया गया। पंडित धन्य कुमार जी के निर्देशन में सर्वप्रथम युगल किशोर जी द्वारा रचित देव शास्त्र गुरु पूजन उसके पश्चात सोलह कारण पूजन व शांतिनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक का अर्घ चढ़ाने के बाद मूलनायक महावीर भगवान की पूजा की गई। अंत मे विश्व मे कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु शान्ति पाठ व विसर्जन विधि विधान पुर्वक आयोजित हुआ ।जैन युवा फेडरेशन ने सभी उपस्थिति सदस्यों ने बहुत ही उत्साह के साथ पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पण्डित धन्य कुमार ने कहा वास्तव में इस प्रकार के कार्यक्रम युवा वर्ग के लिए धर्म के प्रति रुचि जागृत करने का एक माध्यम होता है। मंत्री सुरेश गदिया ने कहा की जिनेंद्र पूजन जिनेंद्र भक्ति एवं अर्चना के माध्यम से अपने पुण्य को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। सभी सदस्यों से अपील है कि जो सदस्य आज के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके हैं वे आगामी माह मैं होने वाले कार्यक्रम के लिए अभी से ही अपनी तैयारी रखें व उत्साह दिखाएं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से ही हम अपने जिन-धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।इस अवसर पर प्रवक्ता विजय पांड्या ने बताया कि पूजन कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण करीब 17 माह बाद वापिस प्रारम्भ हुई है ।यह लगातार दूसरे माह आयोजित हुई है ।गत माह माखुपुरा जैन मंदिरजी मैं आयोजित हुई थी ।यह पूजन कार्यक्रम में सुरेश गदिया पारस कुमार जैन प्रीतम सेठी राजकुमार पाटोदी किशोर कासलीवाल राकेश गदिया अशोक पांडया धन्यकुमार जैन विजय पांडया अनिल जैन अनिल पाटनी मंगलचंद पाटनी चंद्रपाल कासलीवाल महावीर सेठी अमन पाटनी आदि सदस्यों ने भाग लिया। अंत मे सभी सदस्यों ने अल्पाहार ग्रहण किया इसके कर्ता सौजन्य प्रीतम सेठी पारस जैन व सुरेश गदिया आदि थे
प्रवक्ता
विजय पांड्या
9783933641