घर घर टीकाकरण से 1050 हुए लाभान्वित

केकड़ी 29 अगस्त (पवन राठी) शहर में चल रहे घर घर टीकाकरण महा अभियान के तहत रविवार को कुल 1050 लोगो का टीकाकरण किया गया। पी एम ओ डॉ दुर्गेश रॉय ने बताया कि वार्ड संख्या 3-5-22-23-25-34-36-18-32-6–16-12-14-40-10-27-8-33-11-13-29-26-35-38 में स्थित 1250 घरो में जाकर चिकित्सा विभाग की टीमो ने टीकाकरण किया।सार्वजनिक स्थानों व मार्किट ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीके लगाए गए। इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल में कैम्प करते हुए चिकित्सा विभाग के टीम ने 100 लोगो का टीकाकरण किया गया।इस प्रकार कुल1050 लोगो का टीकाकरण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया है।इसके लिए डॉ रॉय और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

error: Content is protected !!