सेवा एवं संवेदना की दृष्टि जगाना जरूरी: शर्मा
नई दिल्ली, 30 अगस्त 2021
लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा नेे सैंडल शूट्स, नोएडा में आयोजित पदस्थापन समारोह में प्रमुख गैर सरकारी संगठन नेब इंडिया सेंटर फाॅर ब्लाइंड वूमेन एण्ड डिसेबिलिटी स्टडीज और उसकी संचालिका शालिनी खन्ना सोढ़ी को वर्ष-2021 के ‘चिरंजीलाल धानुका स्मृति समाजसेवा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से प्रति वर्ष दिये जाने वाले इस अवार्ड में एक लाख रुपये का चैक, शाॅल एवं शील्ड प्रदत्त की गई। श्री महेन्द्रकुमार धानुका, जनपदपाल लाॅयन अशोक शर्मा, पूर्व जनपदपाल लाॅयन टी. पी. एस. खिल्लन, उप जनपदपाल प्रथम लाॅयन अनिल अरोड़ा, उप जनपदपाल द्वितीय लाॅयन प्रदीप सिंघल, पीआरओ श्री के.के. सचदेवा, रिजनल चेयरमैन लाॅयन श्री इन्द्रजीत सिंह, ड्रिस्टिक सचिव लाॅयन श्री एन.के. गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष लाॅयन ललित गर्ग, पूर्व अध्यक्ष हरीश गर्ग एवं लाॅयन आनंद महेश्वरी ने शालिनी खन्ना सोढ़ी को उनके अंध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदत्त किया।
समारोह के मुख्य अतिथि जनपदपाल लाॅयन अशोक शर्मा ने नवमनोनीत अध्यक्ष लाॅयन श्री ललित गर्ग और उनकी टीम को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि लायनिज्म कोरा आमोद-प्रमोद का मंच नहीं है बल्कि यह जीवन को नजदीकी से देखने एवं सेवा एवं परोपकार के प्रकल्पों को आकार देने एवं संवेदना की दृष्टि जगाने का उपक्रम है। उन्होंने लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा को जिले का सबसे विशिष्ट एवं सक्रिय क्लब बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन लाॅयन ललित गर्ग ने भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी में सेवा के मूल्य को बहुगुणित किया है। हम इस वर्ष भी कोरोना योद्धाओं के सम्मान में कुछ विशेष करेंगे। इस वर्ष हम खाद्य-पदार्थोंं का वितरण, नेत्र दान के लिए जागृति अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, कैंसर जांच शिविर, हिन्दी को प्रोत्साहन, शिक्षकों का सम्मान आदि सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के कार्यक्रमों एवं सेवा प्रोजेक्ट को आकार देने का प्रयत्न करेंगे।
पुरस्कार समारोह के संयोजक लाॅयन आनंद महेश्वरी ने नेब इंडिया सेंटर फाॅर ब्लाइंड वूमेन एण्ड डिसेबिलिटी स्टडीज’ और उसकी संचालिका शालिनी खन्ना सोढ़ी का परिचय दिया। सात सदस्यों की एक पुरस्कार चयन समिति के द्वारा देश भर से आये आवेदनों पर विचार के उपरांत निर्णय लेते हुए नेब और उसकी संचालिका शालिनी खन्ना सोढ़ी का चयन किया गया। इस अवसर पर शालिनी खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके कौशल विकास के लिये नेब की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर इंटरनेशनल लायंस क्लब एक्सीलेंस अवार्ड पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश बंसल को प्रदात्त किया गया। क्लब के दो लियो- अलकनंदा के अध्यक्ष श्री सक्षम गर्ग एवं अशोका के अध्यक्ष श्री मुदित दीवान को भी शपथग्रहण ग्रहण करायी गयी। समारोह की पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें श्री राज अग्रवाल, कवि श्री अशोक गोयल, श्रीमती संतोष राठी, श्रीमती रिचा जैन एवं श्री राजेश गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति दी।
दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वन्दना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। लाॅयन्स प्रार्थना गौरव गर्ग ने प्रस्तुत की। जनपदपाल लाॅयन अशोक शर्मा, मुख्य वक्ता पूर्व जनपदपाल लाॅयन टी. पी. एस. खिल्लन, उद्घाटनकर्ता लाॅयन जे. एल. महेश्वरीजी, प्रेरक उद्बोधनकर्ता लाॅयन के. एम. गोयल, पूर्व जनपदपाल लाॅयन वी.एस. कुकरेजा, समारोह के चैयरपर्सन श्री राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लाॅयन हरीश गर्ग, पूर्व सचिव श्री भीमसेन गोयल आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष लाॅयन डाॅ. चंचलपाल ने कुशलता के साथ किया। क्लब के सचिव लाॅयन अभिषेक जैन एवं लाॅयन विक्रम राठी ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद के अनेक लाॅयन पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आभार ज्ञापन लाॅयन अदीप वीर जैन ने किया।
समारोह में कोरोना महामारी में जिन परिवारों में जनक्षति हुई है और क्लब के चमकते सितारे लाॅयन सी.पी. अग्रवाल को भी इस महामारी ने छीन लिया, उनसभी दिवंगत आत्माओं के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
(ललित गर्ग)
ए-56/ए, प्रथम तल, लाजपत नगर-2,
नई दिल्ली-110024
मो. 9811051133