बहुभाषी मासिक ‘दिव्य दर्शन भारती’ का विमोचन
अजमेर। 30.8.2021 / अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद और अजमेर काव्य संगम द्वारा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शास्त्री नगर शाखा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता शहर के वरिष्ठ साहित्यकार देवदत्त शर्मा ने की। अति विशिष्ट अतिथि डॉ लाल थदानी पूर्व अध्यक्ष राजस्थान सरकार में पूर्व अध्यक्ष राजस्थान सिन्धी अकादमी रहे ।
काव्य गोष्ठी में विनीता अशित जैन, शुभदा भार्गव, अंजू अग्रवाल ‘लखनवी’, प्रदीप गुप्ता, डॉ. लाल थदानी, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. नीलिमा तिग्गा, डी. सी. देवड़ा ‘सुरगानन्द’, भावना शर्मा, गंगाधर शर्मा ‘हिंदुस्तान’ ओम प्रकाश चास्ता, सुधा मित्तल, राजेश भटनागर, श्रीमती मधु खंडेलवाल मधुर, डॉ. सुदीप डांगावास, डॉ. इंदुबाला, डॉ. शारदा देवड़ा और सरला शर्मा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर काव्य जगत को समर्पित बहुभाषी समाचार पत्र ‘दिव्य दर्शन भारती’ का विश्व के 70 देशों में एक साथ वैश्विक विमोचन भी किया गया।
भारत सरकार के महिला और बाल विकास आयोग की वाइस प्रेसीडेंट तथा डी डी भारती नेटवर्क की डायरेक्टर श्रीमती इंदु आचार्य ने मुंबई से ऑनलाइन उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
डी भारती नेटवर्क की ओर से सभी कवियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। काव्य गोष्ठी का सफल संचालन देश के मशहूर कवि और साहित्यकार गोविन्द भारद्वाज ने किया। आयोजन में ब्रह्मकुमारी आशा बहन ने अपने प्रेरक उदबोधन में जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘दिव्य दर्शन भारती’ के संपादक विजय कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में ब्रह्मकुमारी कीर्ति बहन, पूनम बहन, हीना बहन और बी. के. रमेश भाई ने सक्रिय सहयोग दिया।
विजय कुमार शर्मा अध्यक्ष
+919610012000
डॉ लाल थदानी
8005529714
ब्रह्माकुमारी के आध्यात्मिक परिसर में अत्यंत सुंदर व अस्मरणीय आयोजन, उत्कृष्ट काव्य रचनाएं ! श्री विजय शर्मा जी , आयोजक तथा ब्रह्माकुमारी बहिनों का हार्दिक आभार व शुभकामनाएँ ! 💐