बग्गड़ प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जयपुर,अपनी मांगों को लेकर मंत्रियों से मुलाकात की

वल्लभनगर | निकटवर्ती ग्राम पंचायत बग्गड़ का प्रतिनिधिमंडल वल्लभनगर के युवा नेता व सुखाडिया विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह झाला के नेतृत्व में जयपुर में विभिन्न मंत्रियों से मिलकर विभिन्न विकास कार्यों को कराने की मांग की। जिस पर मंत्रियों ने शिघ्र हीं कार्यों को कराने का आश्वासन दिया।
गुरूवार को बग्गड़ का प्रतिनिधिमंडल वल्लभनगर के युवा नेता व सुखाडिया विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह झाला के नेतृत्व में अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि चंपालाल जोशी, भेरूसिंह नया कुआ, जोरावर सिंह, दोलत राम बहेडा, उपसरपंच दिलीप रावत, राजमल रेबारी, अकबर खान आदि ने शिक्षा मन्त्री गोविंद सिंह डोटासरा से मिलकर मासिंगपुरा उ प्रा वि को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की मांग पर डोटासरा ने आश्वस्त किया। राजस्व मन्त्री हरीश चौधरी से मिलकर बहैडा को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की। जिसपर मन्त्री द्वारा शीघ्र सर्वे करवाने का आश्वासन दिया। बाल विकास मंत्री ममता भूपेश से मिलकर खुमानपुरा,बहेड़ा,में आंगन वाडी केंद्र खोलने और ब्राह्मणों की तलाई मिनी आंगनवाड़ी को क्रमोन्नत करने की मांग पर ममता भूपेश ने शीघ्र ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत में 70 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाती क्षेत्र व कापड़ियो का खेडा को टीएसपी में सम्मिलित करने हेतु जनजाति मन्त्री अर्जुन लाल बामनिया को मांग कर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर मंत्री के वेक जयेश द्वारा शीघ्र ही राज्य सरकार की ओर से समस्त प्रक्रिया पूरी कर केंद्र सरकार को भेजने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल ने सहकारिता मन्त्री व वल्लभनगर उप चुनाव कमेटी के सदस्य उदय लाल आंजना से मिलकर खुमान पूरा, रावतपुरा,कापड़ियो का खेडा से बग्गड़ ,सड़को को डामरीकरण करने हेतु मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल अल्पसंख्यक मामलात मन्त्री सालेह मोहम्ममद से भी मुलाकात कर उप चुनाव की जानकारी दी। ज्ञात रहे कि 30 अगस्त को देवेंद्र सिंह शक्तावत ,युवा नेता राजसिंह झाला ने बग्गड़ पंचायत में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में समस्त मांगे आने पर जयपुर से हाथों हाथ निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिस पर प्रतिनिधि मंडल आज जयपुर पहुंचा और अपनी मांगों को मंत्रियों केसमक्ष रखा।जिन्हें पुरा कराने का आश्वासन दिया गया।

error: Content is protected !!