जिला परिषद में आयोजित की गई प्रषासन एवं स्थापना समिति की बैठक

दिनांक 08.09.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में प्रषासन स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत समितियों के अनियमित तबादला आदेष को लेकर जनप्रतिनिधियों में काफी रोष उत्पन्न हो गया है। जिस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला परिषद में पंचायत समितियों के अनियमित तबादला आदेष के विरूद्ध अपील की गई। जिला स्थापना समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों की अपील पर सुनवाई की गई। प्रषासन स्थापना समिति द्वारा जॉच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जॉच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन कनिष्ठ सहायको एवं ग्राम विकास अधिकारियों को एक ही जगह लगे हुये 3 वर्ष से अधिक समय हो गया है उन्हे हटाया जाये अगर किसी विषेष कारण से यथावत रखा जाये तो पहले उसका अनुमोदन जिला परिषद से प्राप्त किया जाये। बैठक में अर्न्तग्राम पंचायत विभिन्न पंचायत समितियों में लगे हुये कनिष्ठ सहायको एवं ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानान्तरण से संबंधित पत्रो को विचार-विमर्ष उपरान्त स्थानान्तरण की कार्यवाही की गई।

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे को निस्तारित करने के दिये निर्देष
दिनांक 08.09.2021। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा द्वारा जनसुनवाई कर प्राप्त प्रकरणो का किया गया निस्तारण। प्रार्थी श्री हीरालाल ने अवगत कराया कि वह इन्द्रा नगर धोलाभाटा में 15 वर्षो से निवास कर रहा हैं। सरकार द्वारा प्रार्थी के प्लॉट में गलत नाली बना दी गई थी जिससे आये दिन गन्दगी होती रहती है। परिवार वालो को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी ने नाली को प्लॉट से बाहर बनवाने हेतु निवेदन किया है। इस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने आयुक्त, नगर निगम अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी समस्त ग्रामवासी काकलवाड़ा ने नवसृजित ग्राम पंचायत काकलवाड़ा को आवंटित भूमि निरस्त करने हेतु निवेदन किया है। इस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी श्रीमती उमरा काठात, सरपंच, लसाड़िया ने ग्राम पंचायत लसाड़िया में नवीन राषन की दुकान आवंटित करने हेतु निवेदन किया है। इस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने जिला रसद अधिकारी, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी समस्त ग्रामवासीगण, कानपुरा ने अवगत कराया है कि ग्राम कानपुरा, बेगलियावास, मसूदा के चारागाह खसरा नम्बर 251, 39, 38, 37, 26, 27 पर अतिक्रमियों ने अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है। प्रार्थी ने उक्त खसरा को अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु निवेदन किया है। इस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने जिला कलक्टर, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा। समस्त निवासीगण पंचषील नगर ने अवगत कराया कि पंचषील नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर 3 में अधिकांष सभी गलियो में पानी की पाईप लाईन डली हुई है। लकिन म.न. 99 से 90 तक पानी की पाई लाईन नही डली होने के कारण पानी की काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। समस्त निवासीगण ने पानी की पाईप लाईन डलवाने हेतु निवेदन किया है। इस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने अधिक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी श्री छोटू काठात निवासी पाली ने अवगत कराया कि श्री अषरफ काठात, अध्यापक, ग्राम सुहावा, ब्यावर ने उसके खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा लगाया है। प्रार्थी ने यह भी अवगत कराया कि प्रार्थी के पुत्र सुल्तान को अषरफ काठात ने बहला फुसलाकर 20 लाख रूपये हड़प लिये तथा अषरफ काठात की पुत्री आयषा के नाम पर ब्यावर में भी काफी प्लॉट है। अषरफ काठात की पुत्री आयषा का चाल चलन भी संदिग्ध है। आयषा को पहले ही गांव के लड़के के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया था। अषरफ काठात बिना विभाग की अनुमति के प्लाटो की खरीद फरोख्त की दलाली का कार्य कर रहा हैं। प्रार्थी ने प्रकरण में आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। इस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने जिला षिक्षा अधिकारी, एवं पुलिस अधीक्षक को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु लिखा।
बैठक में श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेषक समाज कल्याण विभाग, डॉ. मोहित देवल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अजमेर, श्री अरूण कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक (मुख्यालय), श्री जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!