अजमेर 08 सितम्बर। राष्ट्रीय कवि संगम अजमेर जिला स्तर की श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भगवान श्रीराम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील सौदर्य का वर्णन करते हुए प्रतिभागियों ने अन्य रचनाकारों द्वारा लिखी गई कविताओं सेमीफाइनल व फाईनल राउंड गुरुवार 9 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से रसोई बैंकट हॉल, स्वामी काम्पलेक्स पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री शान्तानंद उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमानराम उदासीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
संस्था के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव सक्सेना, मोहित कुमार, अक्षत जैमन, प्रेरणा माहेश्वरी, विवेक कुमार पारीक, शतविभा पाराशर, आदित्य पांडे, तृप्त शर्मा, श्री रविन्द्र कुमार जैन, सुरेशचंद गोडेश्वर, दीक्षा मंगलानी, उषा गुप्ता, भगवान प्रसाद शर्मा, कैलाशचन्द्र शर्मा, प्रीति पाठक, श्वेता गर्ग, डॉ. निलिमा तिग्गा, मदुरा वैद्य हिमामुद्दीन खान, दीक्षा शर्मा, प्राजक्ता वैद्य, प्रियांसु राज भोगावत, छवि अग्रवाल, प्रसुन गुप्ता, लोकेन्द्र दत्त मिश्र, पूजा सांखला, अदम्य शर्मा, प्रांजल हाडा, अंशिता शर्मा, मुकेश कुमार आर्य, नीलम मिश्रा, प्रिया सांगवा, दीपशिखा क्षेत्रपाल, आयशा विजय, सेफीफाइनल के प्रतियोगिता में भाग लेगें।
उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि कल गुरूवार 9 सितम्बर को होने फाइनल विजेताओें में प्रथम पुरस्कार 3100 रु., द्वितीय पुरस्कार 2100 रु, तृतीय पुरस्कार 1100 रु दिए जाएंगे व 14 प्रतिभागियों जिन्होनें इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाऐगें। इन तीनों विजेताओं को प्रांत स्तर पर काव्य पाठ करने का अवसर मिलेगा और विजेता होने पर प्रांत व राष्ट्रीय स्तर पर नगद पुरस्कार प्रदान किए जाऐगें।
संस्था के महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि निर्णायकगण डॉ. पूनम पांडे, डॉ. विनिता अंशित जैन, विनिता बाडमेरा, गोविन्द भारद्वाज, डॉ के.के.शर्मा, गंगाधर शर्मा डॉ. बृजेश माथुर, डॉ दीपिका शर्मा, गोपाल गर्ग, प्रदीप गुप्ता, राजेश कुमार भटनागर व रामावतार यादव रहेगें। समन्वयक उमेश कुमार चौरसिया, संयोजक लक्ष्मी नारायण सोनगरा, डॉ. रजनीश चारन, लव गोयल, हिम्मत सिंह चौहान द्वारा 325 प्रतिभागियों ने वाचन में विशेष सहयोग रहा। पूर्व में आयोजित ऑनलाईन प्रस्तुति में सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा वाट्सअप पर प्रशस्ति पत्र भेजे जाएंगे।
कोरोना गाईड लाईन के अनुरूप केवल प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल पर अनुमत रहेगे।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059