दिलीप बडगूजर उत्तर प्रदेश प्रांत के प्रभारी नियुक्त

राष्ट्रीय नाई महासभा ने जारी की प्रांतीय प्रभारी की सूची
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद श्रीमान आजाद गांधी ने आज केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्यों से मंत्रणा के बाद भारत के लगभग सभी प्रांतों में प्रांतीय प्रभारी की सूची जारी की। जिसमें ब्यावर निवासी दिलीप बडगूजर को उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रवक्ता दिलीप बडगुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रांतीय प्रभारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रांतों में यथाशीघ्र मीटिंग आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। साथ ही समाज पर बढ़ रहे अत्याचार की रोकथाम हेतु विशेष पहल संगठन के माध्यम से करें। दिलीप बडगुर्जर को उत्तर प्रदेश प्रांतीय प्रभारी बनाए जाने पर गंभीर गहलोत, जितेन्द्र राठौड, शंकर सेन, पारस सेन, सम्पत भणभैरू, कन्हैया लाल हर्षवाल, मनीष हर्षवाल, महावीर मेवाडा, सुमित सेन, पिन्टू हर्षवाल व सेन समाज ब्यावर के अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।

error: Content is protected !!