ब्यावर,(हेमन्त साहू)। इस वर्षा ऋतु में शहर में पर्यावरण को समर्पित नई सोच मुहिम संस्थान द्वारा लोगो को प्रेरित कर निरंतर वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। बुधवार को रा उ प्रा वि कृष्णा कॉलोनी में भामाशाह प्रदीप पेंट शॉप और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह सांगेला ने अपनी सेवा निवृत्ति के पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर संस्थान परिसर में विभिन्न प्रकार के 6 पौधे लगाए गए।
सांगेला ने इस अवसर पर वृक्ष की महत्ता बताते हुए उपस्थित सभी विद्यालय परिवार, प्रक्षिक्षु छात्राध्यापिकाओं को अपने जीवन में श्रेष्ठ अध्यापक बनने ओर सभी को अपने हर उत्सव पर पेड़ लगाने ओर नई सोच मुहिम संस्थान जो कि शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है से प्रेरित होकर इनका संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक सुमित फौजदार, शा. शि.प्रमोद राय शर्मा, चंद्रकांता नवाल, कांता त्यागी, रमेश गोयल (नई सोच मुहिम संस्थान) ओर बी एड. छात्राध्यापिकाये उपस्थित रही।