पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व महोत्सव दिनांक 10 से 19 तक

अजमेर 09 सितम्बर 2021 – श्री 1008 पाष्र्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर कमेटी अजमेर में सदैव की भांति इस वर्ष भी दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व महोत्सव दिनांक 10.09.2021 से 19.09.2021 तक कोरोना गाईड लाईन को ध्यान में रखते हुए मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए मंत्री विनीत कुमार जैन ने बताया कि इस पावन धार्मिक अवसर पर पं. विनोद जैन शास्त्री जी श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सागंानेर जयपुर द्वारा प्रातः 10ः00 बजे एवं रात्रि में शास्त्र प्रवचन सम्पादित होगें।। उक्त कार्यक्रम की श्रृखंला में प्रातः 6ः30 बजे से श्री जी अभिषेक एवं शान्ति धारा, प्रातः 7ः00 बजे से संगीतमय सामूहिक दषलक्षण विधान, प्रातः 10ः00 बजे से तत्वार्थ सूत्रवाचन, सायं 6ः15 से 7ः00 बजे तक भक्तामर पाठ, सायं 7ः00 बजे से 7ः15 बजे से आरती, सायं 7ः15 से 8ः00 बजे तक सामायिक, रात्रि 8ः00 बजे से 9ः00 बजे तक शास्त्र प्रवचन पं. विनोद जैन शास्त्री द्वारा मंदिर जी में तत्पष्चात् प्रश्नमंच का कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

विनीत कुमार जैन
मंत्री
मो. 94142813350

error: Content is protected !!