भाजपा से नहीं, व्यक्ति विशेष की कार्यशैली से हमारी लड़ाई

स्वाभिमान से समझौता नहीं, चुनाव में देंगे करारा जवाब

आज  दिनांक 01 सितंबर-   आगामी नगर निगम चुनाव व टिकट वितरण  को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी से हमारी कोई लड़ाई नहीं है। भाजपा की विचारधारा के प्रति हमारी आस्था और निष्ठा सदैव बनी रहेगी। हमारी लड़ाई केवल व्यक्ति विशेष और उनकी कार्यशैली से है।

कई ऐसे लोग जो अपने वार्ड में स्वयं अपना वार्ड छोड़कर दूसरे वार्ड से चुनाव मैदान में उतर गए हैं। भाई ऐसे लोगों को टिकट दिया गया जिन्हें कोई जानता तक नहीं है

कल जिस प्रकार से कई कार्यकर्ताओं को कथित रूप से टारगेट कर टिकट से वंचित किया गया, उससे कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक रूप से नाराजगी है। विशेष रूप से महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सीमा गोस्वामी के टिकट को लेकर जिस प्रकार की परिस्थितियां सामने आईं और वे भावुक हुईं, वह भी सभी ने देखा है। हम तो पहले से ही व्यक्ति विशेष की कार्यशैली का विरोध कर रहे थे, लेकिन जो लोग उनके साथ खड़े रहे, उनके साथ भी यदि ऐसा व्यवहार हुआ है तो यह निश्चित रूप से गंभीर सवाल खड़े करता है।

वक्ताओं ने कहा कि हम यह भी स्पष्ट कर देना   चाहते हैं कि चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। यदि हमारे खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाए जाते हैं तो हम भी तथ्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड के साथ जवाब देंगे। हमारे पास पूर्व में हुई बातचीत से संबंधित ऑडियो, वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक किया जाएगा।

साथ ही, यदि हमारे खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया हैंडल बनाकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, गलत संदेश फैलाने या हमारी छवि खराब करने का प्रयास किया गया, तो हम उसका कानूनी रूप से जवाब देने के लिए भी तैयार हैं। किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के मामले में मानहानि एवं अन्य कानूनी विकल्पों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

हमने भाजपा में लंबे समय तक कार्य किया है और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है। लेकिन जब हमारे स्वाभिमान और सम्मान को ठेस पहुंची है, तब हम स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते।

हार-जीत चुनाव का हिस्सा है, लेकिन स्वाभिमान से समझौता स्वीकार नहीं है। हम भाजपा के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं और उनसे हमारी कोई लड़ाई नहीं है। लेकिन जो लोग भाजपा कार्यकर्ता के बजाय किसी व्यक्ति विशेष के समर्थक बनकर संगठन में राजनीति करेंगे, उनके खिलाफ हमारी राजनीतिक लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।

इसी के साथ, भारी मन से हम भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देने की घोषणा करते हैं। हमारी लड़ाई किसी विचारधारा से नहीं, बल्कि उस व्यक्ति विशेष की कार्यशैली से है, जिसके कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

हम जनता के बीच जाएंगे, अपनी बात रखेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।

आज आयोजीत प्रेस वार्ता में     पूर्व शहर उपाध्यक्ष घिसू गढ़वाल, पूर्व शहर उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी अशोक सोनी आदि उपस्थित रहे

भवदीय

रंजन शर्मा

मो. 9950956666

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!