अजमेर,सर्वोदय कॉलोनी जैन मंदिर जी में आज क्षमावाणी पर्व बहुत हर्षोलास से मनाया गया | मंत्री कमल कासलीवाल व मनीष पाटनी ने बताया की श्री जी के अभिषेक करने का सौभाग्य श्रीमान अभय जैन,आकाश पाटनी,सौरभ सुरलाया,अनिल गंगवाल,सत्यनारायण सोगानी को प्राप्त हुआ |उसके बाद सर्वोदय कॉलोनी जैन समाज के सभी परिवारों के सदस्यों ने सामूहिक रूप से क्षमावाणी करते हुए गत वर्ष में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांगी| समाज के कमल कासलीवाल,मनीष पाटनी,योगेंद्र गदिया,दिनेश पाटनी,सुभाष पाटनी,सुभाष गंगवाल,अशोक गोधा,सुशील दोषी,विनय,अनिल गंगवाल ,अशोक सुरलाया,नवीन पाटनी ,इंद्रा कासलीवाल,रेणु पाटनी,मंजू पाटनी, माया गदिया,शांता पाटनी,रानी पाटनी,साधना पाटनी,चिंतामणि गोधा,निशा बाकलीवाल,बीना ,रेणुका सोगानी,अनामिका,गुणामाला गंगवाल,अनिता गंगवाल, अंजू पाटनी,नीलिमा पाटनी आदि मौजूद थे|