केकड़ी 18 अक्टूबर(पवन राठी)राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में अध्ययनरत छात्रा जरीना खान पुत्री अनवर खान का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयन हुवा है।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षक रईसा बेगम ने बताया कि जरीना खान 18 से 24 अक्टूबर तक सिमडेगा झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर हॉकी(छात्रा)में राजस्थान टीम में शिरकत करेगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य भगवानी मीणा ने छात्रा के तिलक लगा माल्यार्पण कर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया व जीत के लिए अग्रिम बधाई दी।
जरीना खान की इस उपलब्धि में रईसा बेगम सरोज नायक व भगवत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।