सरकार हर मोर्चे पर विफल–भूतड़ा

केकडी 20 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला की केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक सराणा चौराहा पर जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने सभी मंडल अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और इस सरकार की नाकामियों को आमजनता के बीच उजागर करने हेतु भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 28 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में उपखंड स्तरीय विरोध प्रदर्शन व आंदोलन करेगी इसी क्रम में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले केकडी उपखंड कार्यालय तथा सरवाड़ उपखंड कार्यालय पर राजस्थान सरकार की नाकामियों के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,क्योकि आज राजस्थान में आम जनता बिजली के भारी बिलों से त्रस्त है तथा कानून व्यवस्था चौपट हो रखी है महिलाओं व अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार बढ़े हैं राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है,खाद की कालाबाजारी हो रही है जिससे किसान घंटों लाइनों में लगकर भी खाद प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं ।वही फसल खराबे का मुआवजा सरकार किसानों को देने में विफल रही है, बेरोजगारों को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने में यह सरकार विफल रही है ।ऐसे सभी जन विरोधी निर्णयो के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व वीरसावरकर मण्डल अध्यक्ष राजवीर भींचर ज़ाहित सभी मण्डल अध्यक्ष ने अतिथियों का दुपट्टा व सांफ़ा पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, विधानसभा समन्वयक रायचंद बागड़ी,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोबिन सिंह टाकावास पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री रवि चौहान,वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर,सरवाड मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, ब्रह्माणी माता मंडल महामंत्री गिरधर सिंह छाबढ़िया गणेश चौकी मंडल महामंत्री कन्हैयालाल विजय,केकडी शहर महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत,बावनमाता मंडल महामंत्री महावीर प्रसाद सैन सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे।युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,मण्डल कोषाध्यक्ष सुरेश रियाड ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!