दिनांक 25 अक्टूबर 2021 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर द्वारा आयोजित अंग उपकरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.समित शर्मा, शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (राजस्थान सरकार) जयपुर द्वारा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक को विशेष योग्यजन के क्षेत्र में लोक सेवाओ की प्रदायगी के आधार उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान हेतु प्रशस्ति प्रदान दिया गया।
कौशिक ने संस्था परिवार के सभी स्टाफ, हितभागियों, दानदाताओं, संस्था से जुड़े सभी दिव्यांगजन एवं अभिभावकों को सम्मान का श्रेय देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक