छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रायपुर में मनाया जाएगा

रायपुर, अक्टूबर, 2021 – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी पर्यटन विकास परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ‘आदिवासी नृत्य महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ कुछ विदेशी देश के आदिवासी नृत्य समूह भी भाग लेंग तथा अपनी जनजातीय लोक संस्कृति को प्रस्तुत करेंगे।
इस महोत्सव में कई भारतीय राज्यों के विविध आदिवासी समुदायों से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। साथ ही और रवांडा, उज्बेकिस्तान, नाइजीरिया, श्रीलंका और फिलिस्तीन जैसे देशों के अतिथि कलाकार भी एक मंच पर एक साथ आएंगे।
छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, कोरिया, कोरबा, बिलासपुर, गरियाबंध, मैनपुर, धुरा, धमतरी, सरगुजा, जशपुर जैसे क्षेत्रों में भी काफी आदिवासी आबादी है जो अपने विशिष्ट इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के साथ प्राकृतिक जीवन शैली में घुले-मिले हैं।
इस उत्सव के बारे में बताते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा, “छत्तीसगढ़ भारत की कई आदिवासी जनजातियों का घर है, जो राज्य की जीवंत संस्कृति में योगदान करते हैं, औऱ जिस पर हमें बहुत गर्व है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी संस्कृति की विशिष्टता को बढ़ावा देगा और साथ मिलकर उसका जश्न भी मनाएगा। साथ ही, यह छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के आदिवासी जीवन की समृद्धि और विविधता को दुनिया के सामने लाने का काम भी महत्वपूर्ण अवसर है।”
2019 में, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के पहले संस्करण में भारत के 25 राज्यों और 6 अतिथि देशों के आदिवासी समुदायों ने भाग लिया था, तथा जिसमें 1 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई थी।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, जो भारत के सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक है, में इस वर्ष छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर आदि राज्यों की आदिवासी जनजातियों के विशेष नृत्य इस उत्सव के खास आकर्षणों में से एक हैं।
इन नृत्यों की प्रदर्शनी में दो खास तरह के नृत्य शामिल हैं जो शादियों के मौके पर और दूसरे प्रमुख अनुष्ठानों के दौरान किए जाते हैं। भाग लेने वाले कलाकार पारंपरिक पोशाक पहनेंगे और मंच पर उनकी कलात्मक प्रस्तुतियों के साथ आदिवासी वाद्ययंत्र भी होंगे।
यह महोत्सव न केवल आदिवासी कला और संस्कृति की महत्ता को लोगों के सामने लाएगा, बल्कि आदिवासी समुदायों के आर्थिक विकास की पहल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं इस महोत्सव का अभिन्न अंग है।
पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, “हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के तत्वावधान में, हमारा प्रयास ऐसी नई पहल को सामने लाना है जो राज्य के पर्यटन को बढ़ावा दे और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करे। हम लोगों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। वे यहाँ आएं और समृद्ध आदिवासी जीवन और परंपराओं का अनुभव करें और राज्य के आदिवासी इलाकों से रू-ब-रू होएं।“
“आदिवासी आबादी छत्तीसगढ़ की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा है। हमारा उद्देश्य आदिवासी संस्कृति के मूर्त और अमूर्त भागों को बढ़ावा देने वाली पहल को विकसित कर आदिवासी विरासत को संरक्षित करना है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, एक अनूठा उत्सव है जो न केवल विभिन्न आदिवासी नृत्य रूपों को एक साथ लोगों के सामने लाने का मौका देगा बल्कि आदिवासी परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित करने तथा उन्हें बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।” श्री अमरजीत भगत, संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा।

इस साल महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे:

आदिवासी नृत्य क्षेत्र – यहाँ तीन तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जनजातिय समुहों द्वारा विभिन्न आदिवासी नृत्य रूप प्रस्तुत किए जाएगें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अन्य मंत्रियों के साथ उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले सभी आदिवासी समूहों द्वारा नृत्य परेड का आयोजन भी किया जाएगा।

स्पीकर लाउंज – कला, संगीत, फिल्म, स्वास्थ्य और कल्याण, भोजन, आतिथ्य और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रमुख हस्तियां, आदिवासी समुदायों के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करेंगी तथा साथ ही भविष्य में विकास के अवसरों को पैदा करने पर भी चर्चा करेंगी।

लाइव प्रदर्शनी – यहाँ आदिवासियों द्वारा बनाए गई कलात्मक चीज़ों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही यहाँ लोगों के पास मौका होगा कि वे आदिवासी कलाकारों के साथ सीधे बातचीत कर विभिन्न जनजातीय कला और शिल्प रूपों के बारे में जान सकें।
आदिवासी जीवन से प्रभावित प्रदर्शनी – एक ऐसा क्षेत्र जिसमें आदिवासी लोगों के डिज़ाइन किए गए कपड़ों और गहनों के ज़रिए आदिवासी जीवन से प्ररित कामों का प्रदर्शन किया जाएगा।

शिल्पग्राम – स्थानीय और आदिवासी हस्तशिल्प के लिए एक शिल्प बाजार
भोजन क्षेत्र – यहाँ छत्तीसगढ़ के आदिवासी और स्थानीय व्यंजनों का एक अद्भूत मिश्रण प्रदर्शित किया जाएगा।
इस वर्ष होने वाले महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी समुदायों और उनके जीवन जीने के तरीके को साझा करना, उनके विकास के लिए सरकार और व्यक्तिगत संगठनों के बीच सहयोग बनाने के अवसरों का पता लगाना, ग्रामीण और पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देना और आदिवासी विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना है।

error: Content is protected !!