केकडी 25 अक्टूबर(पवन राठी)
रा उ मा वि जवाहर अजमेर में आयोजित 65 वी जिला स्तरीय 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी ने रा उ मा वि बड़ली को 3-0 से हराकर फाइनल का खिताब जीता । शारीरिक शिक्षक रामधन जाट ने बताया कि 17 वर्ष हॉकी छात्र में राउमावि केकड़ी उपविजेता रही । टीम कोच भगत सिंह व मोहम्मद रफीक ने बताया कि 19 वर्ष हॉकी छात्र में 5 छात्र करण राव ,ओम प्रकाश जेतवाल, विशाल साहू, चंद्र प्रकाश साहू व रोहित बागड़ी तथा 17 वर्ष हॉकी छात्र में 6 छात्र विजय सिंह ,संदीप साहू, फरदीन खान, मनीष प्रजापत, आदित्य साहू व अभिषेक नायक का राज्य स्तर पर चयन हुआ है । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने विजेता व उपविजेता टीम को बधाई दी, व राज्य स्तर पर चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दी ।