केकडी 26 अक्टूबर(पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन के संबंध में जन्म उत्सव सप्ताह दिनांक 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ नीता चौहान ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कुल 10 छात्रों ने भाग लिया जिसका विषय था भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी का योगदान। प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जिसमें गौरव पाराशर प्रथम, होशियार गुर्जर द्वितीय एवं बनवारी लाल कीर तृतीय स्थान पर रहे।राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री सुनील वर्मा द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता, विनय शर्मा, देवीलाल जोशी, लालाराम लोधा, कैलाश चंद्र राँटा, मानसिंह कनौजिया, गणपत जाट, बृजेश शर्मा, विजय, मोनू आदि उपस्थित थे।