केकड़ी 27 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत केकड़ी उपखंड स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित होगा,कार्यक्रम के तहत केकड़ी उपखंड क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे
बड़पीपलेश्वर महादेव मंदिर खिड़की गेट केकडी से गणेश प्याऊ, घंटाघर,अजमेरी गेट होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल,ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा, बावन माता मंडल सावर व गणेश चौकी मंडल कादेड़ा के सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी सभी मोर्चों और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि तथा सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी,सभी पूर्व विधायक,सभी पूर्व प्रधान उपप्रधान,चेयरमेन व वाइस चेयरमैन, सभी पूर्व पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे।कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मैं कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,नरेंद्र पारीक सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।