सुब्बा राव जी के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त

अजमेर ! अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक सुभम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान आरिफ हुसैन अशोक बिंदल सचिव सागर मीणा मामराज सेन ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल ने प्रख्यात गांधीवादी विचारक पद्मश्री डॉ. एसएन सुब्बाराव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया की डॉ.एसएन सुब्बाराव जी ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में समर्पित कर दिया था। 70 वर्षों से अधिक समय से देश के युवाओं से जुड़कर, लगातार अपने शिविरों के माध्यम से उन्हें प्रेरणा देने वाले देश की पूंजी गांधीवादी विचारक और प्रेरक का देहांत एक अपूरणीय क्षति है ।

error: Content is protected !!