अजमेर ! कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि आर एस एस. एवं भारतीय जनता पार्टी मोदी मीडिया द्वारा वीर सावरकर की महिमामंडन कर महात्मा गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू का कद छोटा करने का कुप्रयास कर रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा एवं आर एस एस की इन नीतियों को कभी सफल नहीं होने देगा।
कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव शर्मा आज एक दिवसीय यात्रा पर पत्रकारों से ओपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी मीडिया द्वारा वीर सावरकर पर डिबेट कर महिमामंडन कर आम जनता का महंगाई बेरोजगारी से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी |
उन्होंने कहा कि केंद्र की भ्रष्ट मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और धर्मनिरपेक्ष देश को तोड़ने का कुप्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर कांग्रेस की रीतियों एवं नीतियों का प्रचार प्रसार कर जागरूक करेगा एवं भ्रष्ट मोदी सरकार की पोल खोलेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ,एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने कांग्रेस सेवादल को हर मतदान बूथ पर एक सेवा दल का कार्यकर्ता बनाने का दायित्व दिया है एवं सोनिया गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवा दल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राजस्थान से 11 लाख सेवादल के सदस्य बनाए जाएंगे एवं अजमेर जिले में 50, हजार सेवा दल के कार्यकर्ता बनाए जाएंगे।
कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कोई माफी मांग कर भी वीर हो गया,, तो कोई सलवार पहनकर अमीर हो गया , कोई लाखों का सूट पहनकर भी फकीर गया और बेचारा किसान मेहनत करके भी गरीब हो गया !
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश भुखमरी एवं बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गया।
इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस सेवादल महिला विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपती कोली, अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, धीरज यादव ,हेमन्त जोधा,विजय नागौरा विवेक कड़वा, विकास मीणा ईश्वर राजोरिया हरि प्रसाद जाटव आदि मौजूद थे।