भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षैत्र के लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर उपखण्ड अधिकारी से की चर्चा।
कोटा 30 अक्टूबर। ग्राम पंचायत गादिया में प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत् शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विभागांे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान के प्रयास किये गये। शिविर का शुंभारम्भ शिविर प्रभारी आई.ए.एस. कनिष्क कटारिया उपखण्ड अधिकारी रामगंजमण्डी द्वारा किया गया। इस मौके पर तहसीलदार भारत सिंह, विकास अधिकारी मुरलीधर मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के अन्तर्गत वर्षाे पुराना शमशान का मुद्दा जो लम्बित था उसके लिए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदसय पवन दिलावर के नेतृत्व में गांव के प्रमुख लोगों के साथ उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार रामगंजमण्डी से मिले और उन्हें शीघ्र ही समाधान करने के लिए निवेदन किया। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने आश्वस्त किया की वे शीघ्र ही इसका समाधान करेंगे।
शिविर के दौरान पवन दिलावर ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग के मौके पर मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों से मिलकर समाधान की पहल की। इस मौके पर ग्रामवासियों ने पवन दिलावर का स्वागत करते हुए कहा कि अभी बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है लेकिन सरकार ने कोई सुध नहीं ली। किसान कर्ज में डूबा जा रहा है, सरकार से खराब हुई फसलों का शीघ्र मुआवजा दिलवाये जाने को कहा। ग्रामीणजनों ने यह भी कहा कि अघोषित बिजली कटौती से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। अभी सिचांई के दौरान आठ घण्टे निर्बाध रूप से बिजली दी जानी आवश्यक है परन्तु सरकार छः घण्टे भी लगातार बिजली नहीं दे पा रही है। इसके लिए भी उच्चाधिकारियों से बात करने को कहा।
शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों के आवेदन भरकर तैयार करने एवं अन्य प्रकार की सुविधाओं को लेकर समाधान के प्रयास किये गये। इस मौके पर पूर्व प्रधान शम्भू सिंह शक्तावत, ओम प्रकाश मेघवाल, समाज सेवी नितिन शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दौलतराम धाकड़, भगतराम धाकड़, चैनाराम धाकड, चन्दूराम धाकड सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
(पवन दिलावर)
पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य
भाजपा युवा मोर्चा, राजस्थान प्रदेश