अजमेर 01 नवम्बर। सिंधी समाज महासमिति अजमेर तत्वावधान में अमर शहीद भगत संत कंवरराम के 82वें शहादत दिवस के अवसर पर स्वामी कॉम्पलेक्स के रसोई बैंकट हॉल में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार धनश्याम ठारवाणी भगत ने सिंधी लोगगीत व कलामों की प्रस्तुति दी जिसमें कींअ रीझायां तोखे, कीअं परचायां डसु को डाहुं…, कनईया लोली कान्ह लोली…, कोसा कोहर खणी हलियो भाग…, नंगडा निमाणी दा जीवेम-तीवें पालणा…, नाले अलख जे बेडो तारि मुंहिंजो…, की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिन्धी, भारतीय सिन्धु सभा के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धी शिक्षा समिति के भगवान कलवाणी, वैशाली सिन्धी सेवा समिति के जी.डी.वृदाणी, एम.टी.वाधवाणी, प्रकाश जेठरा, कुमार लालवाणी, ललित शर्मा ने संत कवंरराम, स्वामी हृदयराम, ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि संत कवंरराम के 82वें शहादत दिवस पर यह प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजन किया गया जिससे देश दुनिया में युवा पीढी को भगत संस्कृति का ज्ञान हो सके। आभार महासचिव हरी चंदनाणी ने किया। अंत में पल्लव प्रार्थना से समापन किया गया।
समारोह में अलग अलग संगठनों के ओम हीरानंदाणी, जयकिशन लख्याणी, जयप्रकाश मंधाणी, हरीराम कोडनाणी, मोहन चेलाणी, महेश मूलचंदाणी, श्रीमति पूजा तोलवाणी, खुशीराम ईसराणी, रमेश मेंघाणी, रमेश टिलवाणी, दिलीप बूलचंदाणी, महेश टेकचंदाणी,चन्द्र बालाणी, गोविन्दराम जयनाणी, हरकिशन टेकचंदाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(हरी चंदनानी)
महासचिव,
मो.9649750811