
निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि मित्तल हॉस्पिटल सामाजिक सरोकार के तहत प्रत्येक माह के पहले रविवार को नेत्र रोगियों के लिए पूर्णतया निःशुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में आंखों के सभी तरह के रोगी परामर्श लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा मोतियाबिंद के रोगी निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण का लाभ उठा सकेंगे। मित्तल ने कहा कि प्रातः 10 से 1 बजे तक लगने वाले शिविर में पहले रोगियों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए चयन होगा तथा चयनित रोगियों की नेत्र प्रत्यारोपण सर्जरी आगामी रविवार 14 नवम्बर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को परामर्श, जांच, लैंस प्रत्यारोपण सर्जरी, दवाइयां, आवास, भोजन आदि की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।