आदर्श नगर गृह निर्माण सहकारी समिति की जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जे किए जाने के विरोध स्वरूप ज्ञापन

असामाजिक तत्वों द्वारा आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी कि खाली जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने का प्रकरण आया है,
मामले की जानकारी देते हुए आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष ओमदत्त जोशी ने बताया कि दिनांक 28 नवंबर रविवार को सुबह करीब 80 ,90 लोग मय हथियार कब्जे की नियत से तारबंदी करने हेतु सोसाइटी की जमीन पर पहुंचे, जब उनके इस कृत्य का विरोध सोसायटी के सदस्यों ने किया, तो वह उनसे भी लड़ने को आतुर हो गए, इस पर सोसायटी के सदस्यों ने आदर्श नगर थाने में एक परिवाद पेश किया,
उसी संदर्भ में आज आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ओमदत्त जोशी के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें प्रकरण की जानकारी दी, प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह सोसाइटी सन 1932 से पंजीकृत है, अजमेर नगर निगम से पूरी सोसाइटी का लेआउट प्लान भी स्वीकृत है, सोसाइटी के लेआउट प्लान में उक्त भूमि भी सोसाइटी की ही दर्शाई गई है उसके पश्चात भी कुछ असामाजिक तत्तवों और भूमाफियाओं द्वारा उक्त संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया!

ओम दत्त जोशी
अध्यक्ष आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी
Mob. 97844 01282

error: Content is protected !!