मुंबई, नवंबर, 2021: निजी क्षेत्र में भारत की प्रमुख गैर-जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने किसानों के लिये एक वेब-बेस्ड सेल्फ-हेल्प पोर्टल पेश किया है। इस पोर्टल से किसानों को कंपनी में अपने स्थानीय एवं फसल के बाद के दावों की सूचना करने में मदद मिलेगी। एचडीएफसी एर्गो एक प्रमुख कंपनी है, जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाय) के अंतर्गत 6.9 मिलियन से ज्यादा किसानों को बीमा कवरेज प्रदान करती है।
पीएमएफबीवाय के परिचालन सम्बंधी दिशा-निर्देशों में किसानों को खेत में जल-भराव होने, ओलावृष्टि और भूस्खलन के कारण हुई हानियों पर दावे करना जरूरी होता है। हालिया समय तक यह दावे या तो एचडीएफसी एर्गो के कॉल सेंटरों, शाखार्स या पीएमएफबीवाय के पोर्टल/ एप्लीकेशन के माध्यम से किये जाते थे। लेकिन पीएमएफबीवाय के लिये नाम लिखाने वाले किसानों की बढ़ती संख्या और बीमा पर जागरूकता बढ़ने के साथ, कई किसान अपने दावे दर्ज नहीं करवा पा रहे थे, जिससे उन्हें असंतोष हो रहा था।
इस चुनौती के कारण एचडीएफसी एर्गो टेक्नोलॉजी पर आधारित एक समाधान लेकर आया है, ताकि वेब-बेस्ड सेल्फ-हेल्प पोर्टल के जरिये आसान और सुविधाजनक तरीके से दावों की सूचना मिल सके। इस पोर्टल के माध्यम से सूचना देने के लिये, किसानों को पीएमएफबीवाय एप्लीकेशन नंबर या बैंक खाता विवरण एंटर करना है, जिसके बाद 6 विशेष विवरण देकर वे प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, जिसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है। यह सेल्फ-हेल्प पोर्टल किसानों के लिये अतिरिक्त फायदों की पेशकश भी करता है, जैसे- पीएमएफबीवाय एप्लीकेशन के साथ दावा संख्या की तुरंत मैपिंग द्वारा सही समय पर समाधान, किसानों के लिये एक मिनट में दावे को दर्ज करने से ग्राहक की सुविधा, किसान को दावा संख्या तुरंत मिलने और एसएमएस द्वारा पुष्टि करने से खुश करना ।
सेल्फ-हेल्प पोर्टल पेश करने पर अपनी बात रखते हुए, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी एमडी श्री अनुज त्यागी ने कहा, “सारे दावों की प्रोसेसिंग करना और ग्राहकों के सवालों का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और एक डिजिटल-फर्स्ट बीमा प्रदाता होने के नाते, हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे सभी समाधानों में टेक्नोलॉजी शामिल हो। अपने सभी कामों में टेक्नोलॉजी को मिलाकर हम सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों को दावे के निपटान का त्वरित टर्नअराउंड टाइम मिले। इस यूजर-फ्रैंडली पोर्टल को लॉन्च कर हमने किसानों के लिये दावों की सूचना और ट्रैकिंग की प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाया है।”
एचडीएफसी एर्गो एक डिजिटल-फर्स्ट कंपनी है, जो देशभर में उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और यह सुनिश्चित करने पर केन्द्रित है कि उसकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों और समझ में आयें। अभी सेल्फ-हेल्प पोर्टल के माध्यम से 33% दावों की सूचना दर्ज हुई है। किसान https://customersupport.hdfcergo.com/selfhelp/RABG_Claim.aspx पर लॉग ऑन करके सेल्फ-हेल्प पोर्टल एक्सेस कर सकते हैं।