केकड़ी 14 दिसंबर (पवन राठी)स्वामी विवेकानंद की स्मृति में तृतीय केकड़ी ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 18 व 19 दिसंबर को नगर पालिका हाल में किया जाएगा। प्रतियोगिता संरक्षक रमेश चंद्र पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता को 4 वर्गों में विभाजित किया गया है।इनमे जूनियर डबल्स-युवा डबल्स-सीनियर डबल्स व सीनियर सिटीजन्स डबल्स शामिल है। प्रतियोगिता संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि जूनियर डबल्स विजेता टीम को 1100 रुपये नगद व ट्रॉफी एवम उपविजेता को 500 रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा अन्य सभी वर्गों में विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्रॉफी एवम उपविजेता टीम को 1100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता सचिव मनोज कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता की एंट्री की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है।एंट्री के समय जन्म दिनांक संबंधी प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि जमा करवाना सभी के लिए अनिवार्य होगा।