कांग्रेस का त्याग बलिदान कुर्बानी का शानदार इतिहास – डॉ जयपाल

अजमेर! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 साल का त्याग बलिदान कुर्बानी का शानदार इतिहास है आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। डॉ जयपाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार अपने निजी स्वार्थों के लिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के ताले वालों पर कहर ढा रही हैं। कांग्रेश जन उनकी नफरत एवं पूर्वाग्रह से बनी विभाजन कारी विचारधाराओं पर रोक लगाने मैं सक्रिय भूमिका निभाए!
उन्होंने कहा कि भाजपा का हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी वह इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है हमारे संसदीय लोकतंत्र की बेहतरीन परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है कांग्रेस जनों को इन विनाशकारी तत्वों से लड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय पुरोहित ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में चिकित्सकों एवं बुद्धिजीवियों ने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का का आरोप लगाया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष मयंक सुभम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान डॉ सुरेश गर्ग डॉ मंसूर अली डॉ सतीश शर्मा निखिल टंडन नरेश मुदगल रोहित चौहान सुशीला गहलोत आदि ने विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!