सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021

अजमेर 29 दिसंबर। यहां खेली जा रही सम्राट पृथ्वीराज चौहान अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडू, सहित मैजबान राजस्थान के 124 शूटरों ने अपना दमखम दिखाते हुए निशाने साधे। पत्रकारों के लिए आयोजित विशेष निमंत्रण प्रतियोगिता में भी शहर के पत्रकारों ने भी अपनी प्रतिभाएं दिखाई।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआर वर्ग के लिटिल चैम्प स्पर्धा में अर्थव गौड़ (306/400), विरेन्द्र प्रताप सिंह (275/400), कशीश राठौड (290/400) एवं आर्य प्रताप सिंह (245/400) ने निशाने साधे। सब युथ वर्ग में उत्तर प्रदेश की पलक त्यागी ने (388/400), राजस्थान के राहुल शेरावत (380/400), जुनियर वर्ग में यशवर्धन सत्यावना (390/400), आईएसएसएफ वर्ग में पीस्टल राजस्थान सुमन चौधरी (560/600) एवं रणनिवास ने (555/600) अंक अर्जित किए। सीनियर महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश मुस्कान वर्मा (578/600), सीनियर पुरूष वर्ग में आर्यन खाण्डल (578/600) एवं मानवेन्द्र कुमावत (575/600) अंक अर्जित किए।
कलम के साथ-साथ राइफल शूटिंग में भी पत्रकारों ने साधे निशाने
कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर से आए 500 से भी अधिक पुरूष-महिला जूनियर वर्ग के छात्र-छात्रा शूटरों के बीच आज शहर के पत्रकारों के लिए एक विशेष आमंत्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ लोगों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर पदक जीते। 10 मीटर एयर पीस्टल स्पर्धा में मृर्दुल भारद्वाज ने (44/50) अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं के राजीव शर्मा (24/50) ने रजत तथा संजय गर्ग ने (16/50) ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में विनीत लोहिया ने (28/50) स्वर्ण तथा नरेन्द्र भारद्वाज ने (22/50) रजत पदक जीता।
एनआर युथ महिला वर्ग में कनिष्का चौहान (355/400), लिटिल चैम्प में शिवानी विश्नोई (335/400), कोमल खिलेरी (341/400), जुनियर वर्ग में यर्थात विश्नोई (350/400), प्रेरणा सिंगोदिया (518/600) अंक अर्जित किए।
हिम्मत सिंह राठौड
8800613607

error: Content is protected !!