केकड़ी 3 जनवरी(पवन राठी)
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पायलट, केकड़ी में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिए गए प्रधानाचार्य सोनू सोनी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 9 के 2 वर्ग है और शिक्षक एक ही वर्ग के विद्यालय में उपलब्ध हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मांग पर विद्यालय द्वारा अध्यापक लेवल- प्रथम के 5 पद एवं अध्यापक- लेवल द्वितीय के 4 पद साथ ही वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान के एक पद पर विद्यालय विकास प्रबंधन समिति से कार्मिक लगाए जायेगे जिनका विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा भुगतान किया जाएगा । प्रस्ताव अनुसार कार्मिकों का साक्षात्कार दिनांक 10 जनवरी को प्रधानाचार्य कक्ष में प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा जिसमें विकास समिति एवं विद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहेंगे। साथ ही वार्षिक व्यय का अनुमोदन किया गया। मीटिंग में मुकेश जैन प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्य विद्यालय, अब्दुल लतीफ , सुमित्रा पारीक सचिव, एसएमसी अध्यक्ष ,आनंद मंत्री ,चंद्रकांता जैन, अनिल राठी, मनोज जैन ,ललिता नामा, सत्यनारायण सोनी ,रविंद्र सैनी, सतीश यादव, महेंद्र प्रधान सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे