रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर- राजेन्द्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का दिलदार नगर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12395, राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.08.26 से दिलदार नगर स्टेशन पर 20.13 बजे आगमन एवं 20.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12396, अजमेर- राजेन्द्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से दिलदार नगर स्टेशन पर 20.10 बजे आगमन एवं 20.12 बजे प्रस्थान करेगी।