केकड़ी 3 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा समर्पण निधि संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला आज अल्प प्रवास पर केकड़ी केकड़ी पहुंचे इस दौरान उन्होंने केकडी उपखण्ड के मण्डल अध्यक्षो व प्रमुख कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर समर्पण निधि के दूसरे चरण को व्यवस्थित तरीके से चलाने का आव्हान किया,भूतडा ने कहा कि समर्पण निधि की अजमेर जिले में प्लान चेंज 25 दिसंबर से होनी थी लेकिन 24 दिसंबर को ही प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भाई साहब अजमेर देहात जिले के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन में पहुंचे तब से इसको ही इसे प्रारंभ करने का आग्रह किया, अजमेर देहात जिले को प्रदेश भाजपा द्वारा ग्यारह लाख रु का लक्ष्य दिया था लेकिन इसकी लांचिंग के दौरान ही अजमेर देहात जिले के द्वारा इक्कीस लाख रुपए का घोषणा मौके पर की गई जिससे पूरे राजस्थान में एक संदेश गया इसलिए कार्यकर्ता बंधु लक्ष्य से घबराए नहीं वह अपना लक्ष्य ऊंचा रखें व व अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचे।
इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका व पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शाक्तवत ने अपने द्वारा किये गए समर्पण राशि के चेक सौंपे,इस मौके पर समर्पण निधि जिला सह संयोजक राव वीरभद्र सिंह,केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम माली,गणेश चौकी मंडल के महेश शर्मा,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,केकडी समर्पण निधि संयोजक मनोज कुमावत सह संयोजक लोकेश साहू व राजेन्द्र चौधरी,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष राजवीर हावा व इंद्र नारायण गुर्जर,गणेश शर्मा,देवेंद्र सिंह हरपुरा,योगराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।