81 मरीजों के हुए ऑपरेशन

नेत्र ज्योति पाकर खिल उठे चेहरे
केकड़ी 10 जनवरी(पवन राठी) लायंस क्लब केकडी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के 245 चयनित मरीजों में से सोमवार को डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा में 81 मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन डॉक्टर बृजेश गुप्ता , लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति, लायंस क्लब के सचिव लायन निरंजन चौधरी ,कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया एवं लायन आसाराम जांगिड़ सभी ने भरती मरीजो की कुशल क्षेम पूंछी व सभी को बिस्कुट वितरित किए व आशीर्वाद प्राप्त किया । शेष रहे 164 मरीजों में से 84 मरीज को मंगलवार एवम 80 मरीज को गुरुवार को कोटा ऑपरेशन के लिए कोटा ले जाए जावेंगे । डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संचालक मैनेजर श्रीमती सी. सी. जोन, एडमिनिस्ट्रेटर विकास वर्मा कोटा एवम नेत्र विशेषज्ञ एवं चिकित्सा स्टाफ का लायन्स क्लब केकड़ी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया । डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संचालक मैनेजर श्रीमती सी. सी. जोन, एडमिनिस्ट्रेटर विकास वर्मा ,कंपाउंडर अनिल सुमन, सुखलाल बलाई, विकास सेन का सराहनीय सहयोग रहा ।

error: Content is protected !!