बीसलपुर बांध से अजमेर जिले के लिए पेयजल आरक्षण को बढ़ाने की मांग

अजमेर ! राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक डॉ रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध से अजमेर जिले के लिए पेयजल आरक्षण को बढ़ाने की मांग की है । विधायक डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि वर्तमान में बीसलपुर बांध से पेयजल हेतु अजमेर के लिए 5 टीएमसी और जयपुर के लिए 11.2 टीएमसी मात्रा आरक्षित कर रखी है अजमेर जिले के लिए उक्त आरक्षित मात्रा वर्ष 2021 की मांग के बराबर है। अजमेर जिले के लिए जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई है अथवा तैयार की जा रही हैं। जिससे पानी की मांग बढ़ेगी !
उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में आया है कि जल जीवन मिशन के तहत बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए जयपुर के लिए 4.2 टीएमसी पानी अतिरिक्त आरक्षित किया गया है जबकि अजमेर के लिए पूर्व में निर्धारित आरक्षण को नहीं बढ़ाया गया है। जिससे जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में क्रियान्वयन एवं स्वीकृति में बाधा आ रही हैं। उन्होंने अजमेर जिले के लिए बीसलपुर बांध से अतिरिक्त 3.7 टीएमसी पानी की आवश्यकता हेतु पेयजल के लिए आरक्षण बढ़ाने का आग्रह किया है !
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन सचिव सागर मीणा अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी पार्षद हेमंत जोधा ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध से अजमेर जिले के लिए पेयजल आरक्षण को बढ़ाने की मांग की है।

error: Content is protected !!