आरपीएससी:-राजस्थान प्रशासनिक सेवा संवर्ग पदोन्नति बैठक आयोजित

अजमेर, 12, जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में राजस्थान सेवा संवर्ग पदोन्नति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2021-22 के लिए हायर सुपर टाइम स्केल एवं चयन वेतन श्रंखला के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार किया गया। बैठक में बतौर सदस्य राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह एवं शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग श्रीमती विनीता श्रीवास्तव तथा प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग श्री हेमंत गेरा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!