आज दिनांक 17 जनवरी 2022 – पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल व नगर निगम पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना द्वारा माननीय षिक्षा मंत्री महोदय से दक्षिण क्षेत्र में महात्मा गांधी स्कूल को अंग्रेजी माध्यम करने व स्कूलो का जिर्णोधार करने बाबत् पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गॉंधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जो कि हिन्दी माध्यम स्कूल है तथा कई वर्षो से ज्यो की त्यों स्थिति में है जिससे वह जर्जर अवस्था में हो गया है। इस क्षेत्र व वार्ड में काफी संख्या में गरीब तबके के बच्चे अध्ययरत है जिन्हे उच्च षिक्षा का अधिकार है तथा स्कूल के अंग्रेजी माध्यम में ना होने से इनको अन्यन्त्र हिन्दी माध्यम की स्कूलो में षिक्षा ग्रहण करनी पढती है। इसी के चलते माननीय षिक्षा मंत्री महोदय से दक्षिण क्षेत्र की महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन करने तथा स्कूलो का जिर्णाेदार कराने हेतु पत्र देकर निवेदन किया गया ताकि इन क्षेत्र व वार्ड के गरीब बच्चो को भी उच्च षिक्षा प्राप्त हो सके।
इस दौरान पार्षद नरेष सत्यावना, चन्द्रषेखर बालोटिया, वसीम खान, सुकेष कांकरिया व रिषभ सुराणा मौजूद रहे।
(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक
मो. 7023305967