
देवनानी का तीन स्थानों पर क्षेत्रीय नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन लोगों ने देवनानी का साफे, मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। देवनानी ने बताया कि इन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने इन क्षेत्रों में सड़कें बनवाने का आग्रह किया।
देवनानी ने फाॅयसागर रोड स्थित श्याम विहार काॅलोनी सडक, स्वास्तिक नगर तथा रावत नगर सडक निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन तीनों मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण पर करीब 90 लाख लागत आएगी। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से फाॅयसागर रोड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की काॅलोनियों में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट व रोड लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की है।
तीनों काॅलोनियों में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने के मौके पर मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र लालवानी, ग्राम पंचायत हाथीखेडा सरपंच लाल सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य गुलाब सिंह रावत,शंकर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, शक्ति सिंह, विवेक सिंह रावत, लविशा रमानी, राधिका सोनी आदि मौजूद रहे।