किश्चयनगंज आंगनवाड़ी के 35 बच्चो के लिए स्वेटर भेंट किए गए

मौसम में बदलाव का अहसास है सुबह व शाम को सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है ऐसे में स्लम एरिया के मासूम बच्चो को जोकि शिक्षा के साथ साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आंगनवाड़ी में आते है को ठंड से बचाने हेतु लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी व लायन मधु पाटनी के सहयोग से किश्चयनगंज में इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र के स्लम एरिया व पहाड़ी क्षेत्र (पानी की टंकी के नीचे) में स्थापित किश्चयनगंज फस्ट आंगनवाड़ी के पैंतीस मासूम बच्चो के लिए स्वेटर व बाबा सूट आंगनवाड़ी मित्र उषा पाराशर, कार्यकर्ता ललिता गढ़वाल एवम सहायिका दुर्गा छीपा को सौंपी गई
क्लब अध्यक्ष लायन अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर जाकर बच्चो की सार संभाल के साथ संस्कारित कर रही हैं इस कारण बच्चो को उनके घर जाकर यह स्वेटर पहनाकर उन्हें ठंड से बचाने का कार्य करेगी
कार्यक्रम संयोजक लायन मुकेश ठाडा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी, आंगनवाड़ी मित्र उषा पाराशर, कार्यकर्ता ललिता गढ़वाल आदि मौजूद रही
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष

error: Content is protected !!