हीरो सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर के टेस्ट ट्रैक पर 24 घंटे में 3141 किलोमीटर का रिकॉर्ड बनाया
नई दिल्ली, 14 फरवरी, 2022 – असाधारण शक्ति और प्रदर्शन से परिभाषित, हार्ले-डेविडसन® स्पोर्टस्टर™ एस 24 घंटे के एंड्यूरेंस टेस्ट (शक्ति परीक्षण) में 3141 किलोमीटर की दूरी तय करने का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक हासिल करने वाली देश की पहली मोटरसाइकिल बन गई है।
हीरो के ग्लोबल सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में विश्व स्तरीय टेस्ट ट्रैक पर यह उपलब्धि हासिल करने के लिए पांच राइडर्स की एक टीम – जिसमें नैशनल रेसर्स अनुश्रिया गुलाटी और विजय सिंह शामिल हैं, व्लॉगर शुभब्रत मारमार के साथ हीरो मोटोकॉर्प से मालो ले मैसन और विजय थॉमस शामिल हुए। सीआईटी उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान के जयपुर में स्थित है।
सीआईटी में हीरो की टीम के दो प्रमुख सदस्यों की निगरानी में हार्ले डेविडसन के स्पोर्टस्टर एस को 24 घंटें के लिए परीक्षण में रखा गया था। दो सदस्यों में चेसिस फंक्शनल डेवलपमेंट एंड नैशनल रेसिंग प्रोग्राम के प्रमुख डेविड लोपेज कॉर्डोबा और वाहन सत्यापन के प्रमुख एलेक्स बस्केट्स शामिल थे। डेविड और एलेक्स दोनों के पास दुनिया भर में एंड्यूरेंस रेसिंगमें वर्षों का अनुभव हैं और यह इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए तैयारियों में बेशकीमती साबित हुआ।
शनिवार, 5 फरवरी, 2022 को 24 घंटे के इस कार्यक्रम की शुरुआत 1500 बजे से शुरू हुई, जिसमें टीम 31 पिट स्टॉप्स से गुजरी। इसमें ईंधन को भरा जाना, राइडर चेंज (सवार बदलाव) और हर 1000 किलोमीटर के बाद नए टायर को लगाया जाना शामिल था। प्रत्येक सवार ने प्रत्येक रन पर औसतन 100 किमी के छह रन पूरे किए, जो लगभग टैंक में भरे गए ईंधन के बराबर था। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए टीम ने 24 घंटे में औसतन 130.9 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल की।
1.74 किलोमीटर लंबे अंडाकार हाई-स्पीड ट्रैक को विशेष रूप से मानव और मोटरसाइकिल दोनों की सहनशक्ति (एंड्युरेंस) सीमाओं का परीक्षण करने के लिए चुना गया था।
इस अनुभव के बारे में बात करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प में हार्ले-डेविडसन बिजनेस यूनिट के प्रमुख रवि अवलूर ने कहा, “हम हाल ही में हार्ले-डेविडसन® पैन अमेरिका को दुनिया की सबसे ऊंची कच्ची सड़क पर ले गए और इसने हमें कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। नई हार्ले-डेविडसन® स्पोर्टस्टर™ एस, सीआईटी और हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली की टीम ने अपने सभी अनुभव के साथ कदम रखा और इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रयास को पूरा करने में हमारी मदद की। यह इस एच-डी मोटरसाइकिल की गुणवत्ता का एक मजबूत प्रमाण है, जिसने सफलतापूर्वक परीक्षण को पास किया है और 24 घंटों में देश में किसी भी अन्य मोटरसाइकिल से आगे निकल गया है।’’
शक्ति, प्रदर्शन, तकनीक और स्टाइल द्वारा परिभाषित
हार्ले-डेविडसन® स्पोर्टस्टर एस के यांत्रिक केंद्र में एक 121-हॉर्सपावर का रेवोल्यूशन मैक्स 1250T वी-ट्विन इंजन है जो स्पोर्टस्टर™ एस चालक को अविश्वसनीय, ऑन-डिमांड टॉर्क देता है। नवीनतम हार्ले-डेविडसन लिक्विड-कूल्ड वी-ट्विन इंजन के इस नए संस्करण को कम आरपीएम पर जबरदस्त टॉर्क बनाने के लिए ट्यून किया गया है, जिसमें टॉर्क कर्व है जो पावरबैंड के माध्यम से सपाट रहता है। इसमें इंजन के प्रदर्शन को शुरुआत से मध्य सीमा के जरिए मजबूत गति देने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्टाइल की बात करें तो, स्पोर्टस्टर™ एस मॉडल का प्रत्येक दृश्य डिजाइन मोटरसाइकिल की प्राकृतिक शक्ति की अभिव्यक्ति है। प्रोफाइल में स्पोर्टस्टर™ एस मॉडल झुका हुआ और शक्तिशाली दिखाई देता है, साथ ही बनावट, रंग और फिनिश पर सूक्ष्म लेकिन उद्देश्यपूर्ण विवरण के साथ मिलकर इसे एक कस्टम शो बाइक का रूप देता है। फ्यूल टैंक और टेल सेक्शन इंजन को मोटरसाइकिल के प्रमुख केंद्र बिंदु के रूप में फ्रेम करता है, जबकि विशाल फ्रंट टायर एक क्लासिक बॉबर के फेंडर-लेस फ्रंट एंड की याद दिलाता है।
अंत में, टेल सेक्शन, हाई-माउंट एग्जॉस्ट और स्लिम सोलो सीट हार्ले-डेविडसन एक्सआर750 फ्लैट ट्रैकर से प्रेरणा लेते हैं। आत्म-अभिव्यक्ति का जश्न मनाते हुए, सवार स्पोर्टस्टर एस मॉडल एक्सेसरीज और विविड ब्लैक; स्टोन वॉश व्हाइट पर्ल; मिडनाइट क्रिमसन जैसे रंगों की एक श्रृंखला में से चुन सकते ह
एक आकर्षक सवारी से अधिक, स्पोर्टस्टर™ एस मॉडल सवारी के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई कई तकनीकों से लैस है। तीन प्री-प्रोगाम्ड, चयन योग्य सवारी मोड (खेल, सड़क और वर्षा) इलेक्ट्रॉनिक रूप से मोटरसाइकिल की प्रदर्शन विशेषताओं और तकनीकी हस्तक्षेप के स्तर को नियंत्रित करते हैं। व्यक्तिगत पसंद या विशेष परिस्थितियों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन विशेषताओं की श्रृंखला बनाने के लिए सवार द्वारा दो कस्टम मोड का उपयोग किया जा सकता है।
चालक (राइडर) की सुरक्षा के अलावा हार्ले डेविडसन® ने अप्रत्याशित स्थिति या प्रतिकूल सड़क स्थिति के दौरान चालक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल किया है, जो सीधी रेखा में या मुड़ने के दौरान एक्सिलेरेशन, डिएक्सिलेरेशन और ब्रेकिंग के दौरान उपलब्ध ट्रैक्शन को मोटरसाइकिल के प्रदर्शन से मेल खाने के लिए बनाई गई हैं।
हार्ले-डेविडसन® स्पोर्टस्टर™ एस मॉडल के बारे में अधिक जानकारी www.harley-davidson.com पर देखी जा सकती है।