केकड़ी 22 मार्च(पवन राठी)केकड़ी में होली रंग पंचमी को खेलने की परंपरा चली आ रही है।आज मंगलवार को रंग पंचमी पर पूरे शहर में रंग और गुलाल का धमाल हुवा जो देखते ही बनता था।शहर में युवा टोलियों के रूप में होली खेलते नजर आए।एक दूसरे को रंग व गुलाल लगा चंग की थाप पर थिरकते नजर आए।
इसी कड़ी में कोर्ट परिसर में भी अधिवक्ताओं ने जम कर होली खेली चंग की थाप पर झूमे और एक दूसरे पर रंग डाल गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सीताराम कुमावत-रामप्रसाद कुमावत-अशोक पालीवाल-नरेंद्र जैन-सुनील जैन-कुश बागला-लक्ष्मी चंद मीणा-केसर लाल चौधरी-भूपेंद्र सिंह राठौड़-सुरेंद्र सिंह राठौड़-शिव प्रसाद पाराशर-दशरथ सिंह काण्डलोत-रामेश्वर कुमावत-गजराज सिंह कानावत-पवन सिंह भाटी-मोहिंन्दर जोशी-मुरलीधर शर्मा मुकेश गुजर
सांवर लाल चौधरी सहित अनेक अधिवक्तागण ने शिरकत कर रंगों का धमाल किया और फाग गीतों का चंग की थाप के साथ लुत्फ उठाया।