भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया 30 वर्ष पुराना अतिक्रमण

केकड़ी 30 मार्च *पवन राठी*
केकड़ी उपखंड के ग्राम जूनिया के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान से भारी पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया।इस दौरान अतिक्रमी ने जबरदस्त विरोध जताया लेकिन भारी पुलिस बल की उपस्थिति के कारण उसकी एक नही चली।अतिक्रमी का कहना था कि अन्य जगह भी अतिक्रमण है पहले उनको हटाओ फिर मैं खुद अपना अतिक्रमण हटा लूंगा लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमी को कोई रियायत नही दी और जे सी बी की सहायता से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
गौर तलब है कि पूर्व में भी प्रशासन द्वारा चार बार अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर चुका था लेकिन भारी विरोध के कारण अतिक्रमण नही हटाया जा सका ।इससे पूर्व प्रशासन द्वारा अतिक्रमी को अतिक्रमण हटाने के कई बार नोटिस दिए जा चुके है।अतिक्रमण हटाने के लिए लोकायुक्त कार्यालय द्वारा भी प्रशासन को निर्देश दिए जा चुके है। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमी के परिवार के सदस्यों ने पक्का आशियाना नही तोड़ने की मिन्नते की महिलाएं रोने लगी और जे सी बी मशीन के आगे लेट गए परंतु प्रशासन ने सभी विरोध को नजर अंदाज करते हुए कार्यवाही जारी रखी।
गौर तलब है की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आनंदपुरा के खेल मैदान पर विगत 30 वर्षों से रमजान मंसूरी ने अतिक्रमण कर रखा है।
बुधवार को प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए अधिकांश अतिक्रमण को हटा दिया।
कार्यवाही के दौरान उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली तहसीलदार राहुल पारीक विकास अधिकारी मधुसूदन सिटी थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय सदर थाना धिकारी राजेश कुमार मीणा सहित अधिकारी कर्मचारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।मौके पर दो एम्बुलेंस व एक दमकल गाड़ी भी मौजूद रही।

error: Content is protected !!