केकड़ी 28 अप्रैल (पवन राठी)केकड़ी शहर के पुराने कोटा रोड पर लोहे की एंगल से भरे लोडिंग टेम्पो पलट जाने से बाइक पर सवार दंपत्ति घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल पंहुचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावर रोड स्थित एक लोहे के गोदाम से भारी एंगल से भर कर टेम्पो पुराने कोटा रोड की तरफ जा रहा था इसी दौरान टोंक जिला निवासी पांचू बैरवा अपनी पत्नी पांची के साथ बाइक पर गुजर रहा था और उसी वक़्त टेम्पो चालक का संतुलन बिगड़ जाने से टेम्पो पलट गया और उसकी चपेट में बाइक सवार दंपत्ति आ गए।लोहे के एंगल उछलकर सड़क व पांचू की बाइक पर आ गिरे।बाइक ऐंग्लो के बीच बुरी तरह फंस गई गनीमत रही कि सभी एंगल पांचू व उसकी पत्नी पांची पर एक साथ नही गिरे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।दोनो पति पत्नी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई थी।