अजमेर 28 अप्रेल, 2022 अजमेर षहर व्यापार महासंघ, स्टेषन रोड व्यापारिक
संघ व कबीर मार्केट व्यापारिक संघ केसरगंज के पदाधिकारियो ने व्यापार
महासंघ के अध्यक्ष किषन गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर श्री अंषदीप
व जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक विकास
सांगवान से मुलाकात कर स्टेषन रोड पर बन रहे एलीवेटेड रोड पर आज सुबह
क्रेन गिर जाने से हुये हादसे के संबंध में कार्यवाही करने की मांग की ।
महासंघ के सचिव शेलेन्द्र अग्रवाल व बालेष गोहिल ने बताया कि दोनो
अधिकारियो से मिले पदाधिकारियो ने अवगत कराया कि लगभग 4 साल से चल रहे
ऐलीवेटेड रोड के निर्माण के समय से ही आम नागरिकों व स्थानीय व्यापारियो
को काफी परेषानी का सामना करना पड रहा है । कई बार यहां हादसे हो चुके है
आज सुबह भी कार के उपर क्रेन के गिर जाने से जो हादसा हुआ वो काफी चिन्ता
का विषय है । प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ऐलीवेटेड रोड का कार्य दिन के
समय चलने से यातायात तो प्रभावित होता ही है साथ ही उपर से वेल्डिंग करते
समय चिंगारियों व अन्य कार्य करते समय गंदा पानी आम राहगीरों पर गिरता है
। उन्होंने कार्य रात्रि के समय या यातायात को डायवर्जन करके कार्य कराये
जाने की मांग की ।
संरक्षक भगवान चंदीराम व अध्यक्ष किषन गुप्ता ने अवगत कराया कि इस अवसर
पर अजमेर शहर की व बाजारों की विभिन्न समस्याओं व शहर की सडकों के
पेवरीकरण पेयजल समस्या, बिजली संबंधी समस्या, यातायात व पार्किंग समस्या,
वेडिंग व नोन वेडिंग जोन निर्धारित करने, रेल्वे स्टेषन के सामने से मदार
गेट जाने के लिये प्रस्तावित अंडर ब्रिज निर्माण सहित अन्य प्रमुख
समस्याओं की ओर जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित कर
इन समस्याओं के समाधान के लिये अजमेर शहर व्यापारी महासंघ के
पदाधिकारियों एवं जलदाय विभाग, पुलिस प्रषासन, यातायात विभाग, नगर निगम व
अजमेर विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग आदि के अधिकारियो
व व्यापारियो के प्रतिनिधिमंडल की एक सामूहिक कार्यषाला शीघ्र आयोजित कर
उक्त समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान कराने की मांग की । दोनो
अधिकारियो ने षीघ्र ही कार्यषाला आयोजित करने का आष्वासन दिया ।
ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियो में संरक्षक भगवान चंदीराम, अध्यक्ष किषन
गुप्ता, नरेन्द्रसिंह छाबडा, शेलेन्द्र अग्रवाल, गिरीष लालवानी, स्टेषन
रोड व्यापारिक संघ के अध्यक्ष बालिष गोहिल, सचिव विनय चैनानी, कबीर मार्ग
व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव जैन निराला व सौरभ खण्डेलवाल आदि उपस्थित
थे ।