प्रशासन शहरों के संग द्वितीय चरण अभियान का आगाज 4 मई से

केकड़ी 28 अप्रैल (पवन राठी)राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशो की पालना में नगर पालिका केकड़ी द्वारा भी प्रशासन शहरों के संग अभियान के द्वितीय चरण का श्री गणेश 4 मई 2022 से किया जाएगा।
अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि वार्ड संख्या 1 से 4 तक के लिए छिपा नामदेव धर्मशाला अजमेर रोड में 4 से 6 मई तक वार्ड संख्या 5 से 8 छिपा नामदेव धर्मशाला में 11 से 13 मई तक वार्ड 9 से 12 नामदेव धर्मशाला में 17 से 19 मई वार्ड 13 से 16 फूल मालियान संस्था भेरू गेट में 23 व 24 मई को वार्ड 17 से 20 तक फूल मालियान संस्था में 26 व 27 मई को वार्ड संख्या 21 से 24 मेढ़ स्वर्णकार धर्मशाला जुवाड़िया मोहल्ला में 30 -31 मई 1 जून को वार्ड 25 से 28 तक नेहरू धर्मशाला में 6 से 8 जून तक वार्ड 29 से 32 के लिए नेहरू धर्मशाला में 14 से 16 जून तक वार्ड 33 से 36 के लिए पालिका भवन में 21 से 23 जून तक एवम वार्ड संख्या 37 से 40 तक के लिए पालिका भवन में 27 से 29 जून तक शिविर आयोजित किये जाएंगे।

error: Content is protected !!