नई दिल्ली, 30 अप्रैल, 2022: महाग्राम एक टैक्नोलॉजी आधारित फिनटैक कंपनी है जिसने फिनटैक सॉल्यूशंस के माध्यम से मॉम-एंड-पॉप के लिए बैंकिंग की सुविधा प्रदान की है। कंपनी का मिशन ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय किराना स्टोर्स में अपने पैसे की बचत करने की सुविधा देना है ताकि उन्हें मीलों चलकर बैंक की शाखा में न जाना पड़े।
हाल ही में महाग्राम ने भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों में सभी नागरिकों को घर की दहलीज पर बुनियादी बैंकिंग और ई-शासन सेवाएं देने के लिए ग्रामसेवक डॉट कॉम सर्विस पोर्टल लॉन्च की। यह सेवा डिजिटल शिक्षा प्राप्त क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के जरिए दी जा रही है जिन्हें ”महाग्राम सेवक” नाम दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से वे सेवाएं प्रदान करेंगे और इसके लिए उन्हें कमिशन मिलेगा।
इस पहल के बारे में श्री राम श्रीराम, सीईओ, महाग्राम ने कहा, ”ग्रामसेवक डॉट कॉम से लोगों को सेवाएं देने वाले ‘ग्राम सेवक’ को कमिशन दिया जाएगा। नागरिक ग्राम सेवक प्रतिनिधियों की मदद से विभिन्न ई-शासन सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं हासिल करने के लिए ग्रामसेवक डॉट कॉम का उपयोग कर सकते हैं। महाग्राम की योजना ‘ग्राम सेवक’ प्रोजेक्ट के तहत करीब 10 लाख बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण करने की है जिससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिल जाएगा।
भारत में फिनटैक सेक्टर की प्रगति और व्यापक पैमाने पर आ रही नवीनता से वित्तीय साक्षरता और वित्तीय पहुंच जबर्दस्त स्तर पर बढ़ेगी। बुनियादी बैंकिंग सेवाओं के बारे में भारत की बहुत बड़ी आबादी के पास वित्तीय साक्षरता नहीं है या उनकी बैंकों तक पहुंच नहीं हो पाती। टैक्नोलॉजी से फिनटैक स्टार्टअप होने के नाते महाग्राम का मानना है कि कोविड के बाद के समय में लोग आमदनी का दूसरा जरिया तलाशने के लिए गंभीर हैं। उन्हें लगता है कि अपनी आमदनी को उन्हें सही जगह निवेश करना चाहिए। महाग्राम का उद्देश्य ग्रामीण भारत में बचत का अनुपात बढ़ाने का है। खास ध्यान महिलाओं पर दिया जा रहा है क्योंकि घर का खर्च उन्हीं के हाथ में होता है।
ग्रामसेवक डॉट कॉम ग्रामीण उपभोक्ता को ध्यान में रखकर डिजाइन और विकसित की गई है जिसमें तकनीकी और वित्तीय ज्ञान के अभाव में इन सेवाओं को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारा मकसद वित्तीय समोवश के माध्यम से 30 करोड़ जनता तक पहुंचने के है जिनके पास बैंकिंग सुविधाएं नहीं है।