इको डेस्टिनेशन की तर्ज पर केरुन्दा पर्यटन विकसित होगा
मण्डावर से केरुन्दा सीमा तक डामरीकरण सड़क का सपना जल्द हकीकत होगा
केरुन्दा के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे- विधायक सुदर्शनसिंह
विशाल सराय का किया लोकार्पण
राजसमन्द- अजमेर- पाली जिले की सीमा पर ग्राम पंचायत मण्डावर के वन क्षेत्र में स्तिथ केरुन्दा की नाल में चमत्कारिक केरुन्दा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में क्षेत्रीय भीम- देवगढ़ विधायक सुदर्शन सिंह रावत के मुख्य आथित्य तथा रावत राजपूत महासभा संरक्षक भगवान सिंह चौहान, प्राध्यापक डाउ सिंह डाँसरिया, मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी रावत, बोरीमादा सरपंच रमेश सिंह, पंसस आनंद सिंह सुरडिया के सानिध्य में आयोजित हुआ।
विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने कहा भीम देवगढ़ में गांव गांव विकास के साथ मंदिरों व धार्मिक स्थलों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। केरुन्दा बाबा रामदेव मंदिर मगरा , मारवाड़ व मेवाड़ क्षेत्र के लोगों का आध्यात्मिक केंद्र है। केरुन्दा को सड़क से जोड़ने के लिये मण्डावर से केरुन्दा वन सीमा तक तीन किमी डामरीकरण सड़क एक करोड़ की स्वीकृति की बात कही व जल्द ही यह सपना हकीकत होगा। गोरमथड़ा से केरुन्दा वन पथ बनेगा। इसी तरह हला कमाडभाटा से केरुन्दा भी वन पथ बनेगा। रावत राजपूत महासभा संरक्षक भगवान सिंह चौहान ने केरुन्दा के इतिहास व इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी बताई। मण्डावर सरपंच प्यारी रावत ने मण्डावर व भीम देवगढ़ विकास में निरन्तर नए कीर्तिमान पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर प्राध्यापक डाउ सिंह डाँसरिया, लोको पायलट जसवंत सिंह मण्डावर, सरपंच प्रतिनिधि रमेश सिंह बोरीमादा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर काछबली सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह, सारण सरपंच गजेंद्र सिंह, बराखन सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ऋषिराज सिंह धोटी, प्रवक्ता धन्ना लाल सेन, सहायक अभियंता गोविंद सिंह डाँसरिया, वरिष्ठ महामंत्री मोहन सिंह भूरियाखेड़ा, मिठू सिंह पटवारी, लूम्ब सिंह मण्डावर, मिठू सिंह पायरी, उप सरपंच सुभाष सिंह मण्डावर, बोरीमादा पूर्व सरपंच प्रेम कुमार, उप सरपंच मंगल सिंह बोरीमादा, देवी सिंह कानावत, नारायण सिंह, इंद्र सिंह, भोपाजी धन्ना सिंह, डूंगर सिंह पायरी, हेम सिंह खेरावडी , किशन सिंह नाल, कुम्प सिंह, नैना सिंह, डाउ सिंह, पांचू सिंह, भगवान सिंह आदि उपस्तिथ थे। संचालन पूर्व जिपस डाउ सिंह मालावत ने किया। आभार प्राध्यापक डाउ सिंह डाँसरिया ने व्यक्त किया।