भीलवाड़ा ने पुरूष व अजमेर ने महिलाओं वर्ग का जीते खिताब

अजमेर 22 मई सम्राट पृथ्वीराज चौहान राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 2-1 से हराकर पुरुष वर्ग में तथा महिला वर्ग में मेजबान अजमेर ने अंतिम लीग मुकाबले में खेलो इंडिया चूरु को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किए।
चंद्रवरदाई स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में भीलवाड़ा नेे हनुमानगढ़ को 2-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से दोनों गोल मनीष पांडे ने तथा हनुमानगढ़ की ओर से एक मात्र गोल विकास ने किए। मैच के अंपायर देवेन्द्र झाला व सत्यनारायण सेन एवं तकनीकी सहायक कुलदीप सिंह व अंजना लमानिया थे।
महिला वर्ग में मेजबान अजमेर में अपना विजयी अभियान तीसरे दिन भी जारी रखा। मेजबान टीम आज अनुभवी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित खेलो इंडिया चूरु पर भारी पड़ी, जब 3-1 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। अजमेर की ओर से रीना बालावत, किरण मीणा व चेतना दास ने गोल बनाए जबकि खेलो इंडिया चूरू के लिए एक मात्र गोल उषा ने बनाया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियशील हाड़ा (अध्यक्ष भाजपा शहर जिला अजमेर), उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व उपमहापौर संपत सांखला, हेमलता खत्री (पार्षद), मोहन लाल लालवानी (मंडल अध्यक्ष, आर्य मंडल), राजस्थान राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, हॉकी अजमेर के सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व हॉकी कोच नंद कुमार शर्मा, मुकेश खीचीं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
विजेता टीमों को पुरस्कार पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम में 29 मई को पृथ्वीराज स्मारक पर प्रदान किए जाएंगे

विनीत लोहिया
9549860966

error: Content is protected !!