पांच साल से फरार स्थायी वारंटी आया पुलिस गिरफ्त में

केकड़ी 24 मई(पवन राठी)चेक अनादरण के मामले में पांच साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को सिटी पुलिस थाना ने गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट ने टोडारायसिंह जिला टोंक निवासी अब्दुल गफ्फार पुत्र पीर मोहम्मद के खिलाफ
चेक अनादरण के मामले में स्थायी वारंट जारी किया हुवा था।मुखबीर से मिली सूचना पर सिटी पुलिस थाना की टीम ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जंहा से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

error: Content is protected !!